ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय पठानकोट के सदस्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए।
पठानकोट| ब्रह्मकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ढांगू रोड में संचालिका बहन सत्या की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। माउंट आबू से पधारे राजयोगी ब्रह्मकुमार इंजीनियर रमेश ने सभा को संबोधित करते हुए कहा भौतिक आकर्षण ही वास्तव में अशांति का मूल कारण है। जैसे हम पैसों का हिसाब रखने के लिए खाते पर बहुत ध्यान देते हैं। ठीक वैसे ही अगर हम अपने कर्मों के खाते पर भी ध्यान दें तो कर्म स्वतः ही श्रेष्ठ बनेंगे। यहां सत्या बहन, प्रताप, ज्योति, रचना देवी, शीला देवी, पितांबर लाल, ओम प्रकाश, जोगिन्द्रपाल, बद्रीनाथ , प्रभा, बलवंत, कैलाश रानी, कश्मीर कौर, पुष्पा रानी, वर्षा देवी मौजूद थे।