पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • विश्वकर्मा मंदिर में भागवत कथा शुरू, 26 मई तक चलेगा कार्यक्रम

विश्वकर्मा मंदिर में भागवत कथा शुरू, 26 मई तक चलेगा कार्यक्रम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
साप्ताहिक भागवत कथा के शुभारंभ के मौके पर मौजूद पदाधिकारी

भास्कर संवाददाता| पठानकोट

विश्वकर्मा सभा व कृष्णा मिशन इंटरनेशनल ट्रस्ट की ओर से विश्वकर्मा मंदिर में साप्ताहिक भागवत कथा का शुभारंभ प्रधान देवराज और ट्रस्ट के प्रधान विजय पासी की अध्यक्षता में किया गया। भागवत कथा में श्री श्री 1008 महामंडलेश्वर स्वामी शरणानंद महाराज ने भागवत कथा में प्रवचन कर श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध किया। प्रधान विजय पासी एवं देवराज ने बताया विश्वकर्मा सभा एवं कृष्णा मिशन इंटरनेशनल ट्रस्ट की ओर से इस धार्मिक कार्यक्रम करवाया जा रहा है। सप्ताह भर भागवत कथा मंदिर में पढ़ी जाएगी। इस प्रकार के कार्यक्रमों से साकारात्मक उर्जा का संचार मनुष्य में होता है। ऐसे कार्यक्रमों मे भाग लेना चाहिए। यह भागवत कथा 26 मई तक चलेगी। इस मौके पर राकेश खन्ना, राममूर्ति शर्मा, तिलक राज, अनिल कुमार, नरेंद्र कुमार, बलबीर कुमार आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...