पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • अपनी नेक कमाई से गुरु घर में कुछ दान जरूर करें : मनिंद्र सिंह

अपनी नेक कमाई से गुरु घर में कुछ दान जरूर करें : मनिंद्र सिंह

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गुरुद्वारा सिंह सभा में करवाए धार्मिक कार्यक्रम में मौजूद श्रद्धालु।

गुरुद्वारा सिंह सभा में करवाया कीर्तन दरबार

भास्कर संवाददाता| पठानकोट

माडल टाउन स्थित गुरुद्वारा सिंह सभा में प्रबंधक मनप्रीत सिंह साहनी के नेतृत्व में कीर्तन दरबार करवाया गया। भाई मनिन्द्र सिंह श्री नगर वालों ने कीर्तन द्वारा आई संगतों को गुरू घर से जोड़ा। भाई मनिन्द्र सिंह ने कहा कि अपनी नेक कमाई से कुछ न कुछ अवश्य निकालकर गुरु घर की सेवा में भेंट करना चाहिए। यह प्रथा खुद गुरुओं की ओर से शुरू की गई है तथा इसका सभी को लाभ लेना चाहिए। कीर्तन दरबार के बाद गुरु का अटूट लंगर लगाया गया। यहां रछपाल सिंह, रंजीत सिंह, अनूप सिंह, मंगल सिंहम, गुरविन्द्र सिंह ढिक्की, संदीप सिंह, कंवल प्रीत सिंह, रणजी सिंह, इंद्रजीत सिंह, तरुणपाल सिंह, अशोक कुमार, एचएस मैनी, जसबीर सिंह, सुलखन सिंह, गुरजीत सिंह, पीपी आनंद, इंद्रजीत सिंह, वीर प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...