पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर मिशन ने मनाई महात्मा बुद्ध जयंती

बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर मिशन ने मनाई महात्मा बुद्ध जयंती

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बाबा साहिब डा. भीम राव अंबेडकर मिशन जिला पठानकोट की ओर से सुजानपुर में चमन लाल बैंस की अध्यक्षता में बुद्ध धर्म के संस्थापक भगवान बुद्ध का जयंती समारोह करवाया गया। इसमें मेघ सभा के प्रधान राजेन्द्र भगत उपस्थित हुए।

शिव कुमार व प्रिंसिपल शिव दयाल, वीरू राम ने कहा कि नैतिकता सदाचार बुद्ध धर्म का मूल आधार है। मानव कल्याण इस धर्म का मुख्य उद्देश्य है। हमें महात्मा बुद्ध की विचारधारा को अपने जीवन में लागू करना चाहिए। यहां अजीत भगत, प्रिंसीपल गुरदीप चंद, प्रेम लाल, सुरेश कुमार, अमरनाथ, राम लाल, पृथ्वी चंद, मनोहर लाल, वरिंद्र पाल सिंह, शिव दयाल, करतार चंद, तरसेम कुमार, यश पाल, अमीर चंद,किशन चंद, राम लुभाया,सुभाष कुमार,राजेश कुमार, प्रीतम भगत, जय पाल, मंगत राम, शाम लाल, धन्ना राम, राज कुमार, महिन्द्र कुमार, राजन, सुखविन्दर भगत व सरदारी लाल आदि मौजूद थे।

कार्यक्रम में भाग लेते सदस्य।

खबरें और भी हैं...