पठानकोट| नगर सुधार सभा ढांगू पीर की ओर से प्रधान नरेंद्र कुमार लाला की अध्यक्षता में कराए जा रहे 16वें वार्षिक जागरण के उपलक्ष्य में भंडारा कराया गया। ब्राह्मण सभा के प्रधान अश्विनी शर्मा और पूर्व पार्षद विक्रम महाजन विशेष तौर पर उपस्थित हुए। सुबह हवन यज्ञ किया गया। इस मौके पर नरेंद्र शर्मा, राजकुमार शर्मा, बैजनाथ कौशल मौजूद थे।