पठानकोट | ट्रैफिक एजुकेशन सेल ने श्री गुरु हरकिशन पब्लिक स्कूल में ट्रैफिक सेमिनार लगाया। ट्रैफिक एजुकेशन सेल के इंचार्ज एएसआई देवराज ने छात्रों को ट्रैफिक नियम बताए। स्कूलों में छुट्टी होने के बाद छात्र ट्रिपल राइडिंग, बिना हेलमेट व बिना लाइसेंस के ड्राइविंग करते हुए देखे जाते हैं। कम आयु में बच्चों का ड्राइविंग का शौक उन्हें मुसीबत में डाल सकता है। जिन विद्यार्थियों ने अभी तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवाए, वे ड्राइविंग से पहले जरूर बनवा लें। इस मौके पर प्रिंसिपल पूनम रामपाल, वाइस प्रिंसिपल गुरप्रीत कौर, एचसी मनजीत सिंह, प्रदीप कुमार, वरिंदर कुमार, किरण कपूर, रोहित शर्मा, सुदेश कुमार आदि मौजूद रहे।