पठानकोट| आरआरएमके आर्य महिला कॉलेज के एनएसएस विभाग की प्रोग्राम अफसर प्रो. कंचन एवं 5 वालंटियर्स का स्टेट लेवल कैंप में सलेक्शन हुआ है। यह कैंप 5 से 7 जून तक उदयपुर व राजस्थान में लगाया जा रहा है। आर्य महिला कॉलेज से बीसीए प्रथम की वालंटियर्स हरप्रीत कौर, प्रिया, बीएससी फैशन डिजाइनिंग द्वितीय की शिल्पा, एमएससी की दीपिका व तनवी हिस्सा ले रही हैं। कालेज की प्रोफेसर कंचन पंजाब की टीम को लीड करेंगी। यहां कमलेश सलारिया, तरुण मौजूद रहे।