पठानकोट| पीठ परिषद, आनंदवाहिनी के तत्वावधान में गठित की गई बालवाहिनी खानपुर-मनवाल की ओर से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सुधा शर्मा के नेतृत्व में मातृ दिवस के उपलक्ष्य में विचार गोष्ठी करवाई गई। बालवाहिनी प्रधान रीटा ने बताया कि माता का स्थान सब से ऊंचा है। वह बच्चों को समाज में जीने के काबिल बनाती है और खुद तंग होकर हमारी सभी मूलभूत आवश्यकताओं को पूरा करने की कोशिश करती हैं। सुधा शर्मा ने बताया कि जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी निश्चलानंद सरस्वती महाराज का कहना है कि पिता का प्रभाव बच्चे पर पड़े या न पड़े माता का प्रभाव बच्चे पर निश्चित रूप से पड़ता है। यहां रीटा, सुधा, कल्पना, लक्ष्मी, तनीषा, लीला, परमजोत मौजूद थे।