पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डा. केडी आई वेलफेयर सोसाइटी ने बॉडी बिल्डर सन्नी को सम्मानित किया

डा. केडी आई वेलफेयर सोसाइटी ने बॉडी बिल्डर सन्नी को सम्मानित किया

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने पर सन्नी को सम्मानित करते डा. केडी सिंह व अन्य।

भास्कर संवाददाता| पठानकोट

हाल ही में दिल्ली में हुए मिस्टर इंडिया बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में पठानकोट निवासी सन्नी चतरथ द्वारा मिस्टर इंडिया का खिताब जीतने पर सोमवार को आंखों के माहिर डा. व कला प्रेमी डा. केडी सिंह ने सन्नी चतरथ व उनके कोच विनोद कुमार को अपनी सोसाइटी की तरफ से सम्मानित किया। डा. केडी सिंह ने कोच विनोद कुमार को आश्वासन दिया कि उनके जिम के सभी बॉडी बिल्डर, जो अपने सपनों को पूरा करना चाहते हैं, के सपनों को पूरा करने में सोसाइटी पूरा सहयोग देगी। यहां पवन कुमार, गुरप्रीत सिंह, जसवीर सलारिया, अमन, कुलवंत सहित डा. केडी वेलफेयर सोसाइटी के मेंबर मौजूद रहे।

खबरें और भी हैं...