देश की अग्रणी एसयूवी वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा एंड महिंद्रा के पठानकोट स्थित प्रमुख डीलर जेएस ग्रोवर द्वारा विशेष तौर पर समर सीजन में एक्सचेंज मेले का आयोजन किया गया। जेएस ग्रोवर के जनरल मैनेजर गुलशन शर्मा ने बताया कि 19 से 21 मई तक चले एक्सचेंज मेले में उनकी तीनों डीलरशिप पठानकोट, बटाला व गुरदासपुर में ग्राहकों अच्छा रिस्पांस मिला। सभी क्षेत्रों के ग्राहकों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए विशेषतौर पर केयूवी नेक्स्ट 100 व टीयूवी 300 के मॉडल्स पर आकर्षक बोनस एवं विशेष कंज्यूमर ऑफर्स दिए गए। ग्राहकों की पुरानी गाड़ियों का निशुल्क इवेल्यूएशन एवं सर्टिफिकेशन भी किया गया। उन्होंने बताया कि कम्पनी द्वारा समय-समय पर विशेष अवसरों पर ग्राहकों के लिए इस प्रकार के ऑफर्स दिए जाते हैं, जो भविष्य में भी जारी रहेंगे।
बिजनेस प्लस
एक्सचेंज मेले की जानकारी देते जनरल मैनेजर गुलशन शर्मा।