पठानकोट। विद्या एजुकेशन सोसाइटी की ओर से प्रधान विजय पासी की अध्यक्षता में श्री गुरू हरिकृष्ण स्कूल में ड्राईविंग लाइसेंस कैंप लगाया गया। कैंप में 84 स्टूडेंटस के लर्निंग ड्राइविंग लाइसेंस के फार्म भरे गए। इसके अलावा मौके पर मौजूद डाक्टरों की टीम ने लाइसेंस आवेदकों के मेडिकल भी किए। प्रधान विजय पासी ने बताया कि सोसायटी की ओर से समय-समय पर कैंप लगाकर स्टूडेंटस के ड्राईविंग लाइसेंस बनाए जाते हैं। जो भी छात्र अपना ड्राईविंग लाइसेंस बनाना चाहते हैं वह अपने आधार कार्ड, जन्म सर्टिफिकेट और 2 पासपोर्ट फोटो के साथ सोसायटी मेंबरों से संपर्क कर सकता है। इस दौरान राकेश खन्ना, अवतार अबरोल, त्रिलोक त्रेहन, प्रदीप, डाक्टर मधुर मटटू, डाक्टर हरपाल सिंह आदि मौजूद रहे।