पठानकोट| जीएनडीयू युनिवर्सिटी द्वारा घोषित बीएड प्रथम समेस्टर (2017-19) के रिजल्ट में पठानकोट कालेज आफ एजुकेशन का परिणाम शानदार रहा। शनिवार को कालेज प्रिंसिपल रूपिंद्र कौर के नेतृत्व में कालेज में सम्मान समारोह करवाया गया। इसमें कालेज चेयरमैन डा.सुभाष महाजन विशेष रूप से मौजूद रहे। डा. सुभाष ने बताया कि कॉलेज के 50 स्टूडेंट्स ने परीक्षा दी थी। शिखा भारती ने 74 प्रतिशत अंक लेकर प्रथम, रजनीश कौर ने 72 प्रतिशत अंक लेकर दूसरा और मीना कुमारी ने 71 प्रतिशत अंक लेकर तीसरा स्थान हासिल किया। यहां मैडम रजनीश, प्रो.उमा, प्रो. अतुल, शिवानी, प्रो.हरप्रीत, स्वाति, विकास, स्वाति आदि मौजूद रहे।