पठानकोट|महावीर पब्लिक स्कूल सैनगढ में डा. सुदीप मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आशा रानी के नेतृत्व में सेमीनार लगाया गया। इसमें बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया गया। सेमिनार में स्कूल के डायरेक्टर विनोद शर्मा उपस्थित हुए। ट्रस्ट के चेयरमैन सतपाल शर्मा ने बच्चों को नशे रहित समाज बनाने की अपील की। बच्चों को नशे के खिलाफ जागरूक किया। कोआर्डिनेटर रश्मि शर्मा ने चाइल्ड लेकर हेल्पलाइन 1098 के बारे में बच्चों को विस्तार से बताया। इस मौके पर किशोरी लाल, गुरमीत कौर, अलका, अनीता शर्मा, सुनैना, भावना, उर्मिला, नीरज, कीर्ति, पूजा, डौली, दीपिका, मनु आदि मौजूद थे।