पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नरोट मेहरा पुली के पास दो दुकानों के ताले तोड़े

नरोट मेहरा पुली के पास दो दुकानों के ताले तोड़े

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पठानकोट-अमृतसर हाईवे नरोट मेहरा पुली के पास चोरों ने दो दुकानों के ताले तोड़कर 6 मोबाइल अौर 10 हजार रुपए की नकदी चुराकर ले गए। दुकानदारों को इसका पता तब चला, जब वह बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो ताले टूटे हुए थे। चोरों ने आरके टेलीकाम की दुकान से 6 मोबाइल और 10 हजार रुपए चुराकर ले गए जबकि मुनी लाल मनियारी की दुकान के ताले ही टूटे। सूचना मिलने पर मौके पर कानवां पुलिस पहुंची और दुकानदारों की शिकायत पर मामले की जांच शुरू कर दी है।

आरके टेलीकाम के मालिक रिंपी ने बताया कि वह मंगलवार रात दुकान बंद करके चले गए थे। बुधवार सुबह दुकान खोलने पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे। चोरों ने दुकान से 6 मोबाइल और 10 हजार रुपए की नकदी चुराई है। वहीं, मनियारी की दुकान करने वाले मुनी लाल ने बताया कि वह भी दुकान पर पहुंचे तो दुकान के ताले टूटे हुए थे लेकिन दुकान से चोरी करने में चोर असफल रहे।

6 मोबाइल और 10 हजार रुपए चुराए

रिंपी

खबरें और भी हैं...