पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • तीसरे दिन भी पाक सीमा से सटे इलाकों में सर्च जारी, फिलहाल कोई सुराग नहीं

तीसरे दिन भी पाक सीमा से सटे इलाकों में सर्च जारी, फिलहाल कोई सुराग नहीं

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पठानकोट/बमियाल

पाकिस्तान बार्डर से सटे गांव कोट भट्टियां में संदिग्ध वर्दीधारी देखे जाने के बाद पुलिस, सेना और बार्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से सर्च आप्रेशन जारी है। इधर, संदिग्ध कॉल इंटरसैप्ट किए जाने की बात कही जा रही है, इसकी जांच जारी है। जेएंडके के बाड़ी ब्राह्मणा में संदिग्ध देखे जाने पर सारे मामले को उससे जोड़कर देखा जा रहा है। तीसरे दिन बुधवार को भी एसएसपी विवेकशील सोनी समेत तमाम अधिकारी फोर्स के साथ बार्डर एरिया में खेत खलियान खंगालते दिखे। 15 अप्रैल की रात को गांव कोट भट्टियां में अपने साले के छोड़कर आ रहे गुज्जर मस्कीन अली से लिफ्ट लेकर दो वर्दीधारी संदिग्ध उनकी कार लेकर फरार हो गए थे। कार पुलिस ने कोट पन्नू से बरामद की थी। बार्डर एरिया के आईजी सुरिंद्र सिंह परमार समेत बीएसएफ के आईजी भी बार्डर एरिया में पहुंचकर जांच कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों ने उसी दिन एक संदिग्ध कॉल भी इंटसैप्ट की थी। इसमें शख्स ने कहा था कि जिसके पास उन्हें भेजा है, उन्होंने ठीक जगह पर पहुंचा दिया है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि बार्डर एरिया में सर्च ऑप्रेशन जारी है, लेकिन उन्हें कोई क्लयू नहीं मिला है। कॉल के बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं।

उज्ज दरिया पुल पर 24 घंटे नाका लगाया

पुलिस ने सेना के जवानों के साथ जलाकर गुज्जरों क डेरे, तारागढ़, नरोट जैमल सिंह और बमियाल के गांव-गांव में बंकरों, ट्यूबवेलों, गुज्जरों के डेरे, नालों में सर्च की। डीएसपी रूरल रणजीत सिंह ने बताया कि उज्ज दरिया के पुल पर 24 घंटे नाका लगाया गया है और सीमावर्ती इलाके में 24 घंटे पुलिस जवान चप्पे चप्पे पर हर आने जाने वाले वाहनों की तलाशी ले रहे हैं।

बार्डर एरिया में सर्च ऑप्रेशन के दौरान पड़ताल करते कमांडो।

भास्कर संवाददाता | पठानकोट/बमियाल

पाकिस्तान बार्डर से सटे गांव कोट भट्टियां में संदिग्ध वर्दीधारी देखे जाने के बाद पुलिस, सेना और बार्डर सिक्योरिटी फोर्स की ओर से सर्च आप्रेशन जारी है। इधर, संदिग्ध कॉल इंटरसैप्ट किए जाने की बात कही जा रही है, इसकी जांच जारी है। जेएंडके के बाड़ी ब्राह्मणा में संदिग्ध देखे जाने पर सारे मामले को उससे जोड़कर देखा जा रहा है। तीसरे दिन बुधवार को भी एसएसपी विवेकशील सोनी समेत तमाम अधिकारी फोर्स के साथ बार्डर एरिया में खेत खलियान खंगालते दिखे। 15 अप्रैल की रात को गांव कोट भट्टियां में अपने साले के छोड़कर आ रहे गुज्जर मस्कीन अली से लिफ्ट लेकर दो वर्दीधारी संदिग्ध उनकी कार लेकर फरार हो गए थे। कार पुलिस ने कोट पन्नू से बरामद की थी। बार्डर एरिया के आईजी सुरिंद्र सिंह परमार समेत बीएसएफ के आईजी भी बार्डर एरिया में पहुंचकर जांच कर चुके हैं। बताया जा रहा है कि सुरक्षा एजेंसियों ने उसी दिन एक संदिग्ध कॉल भी इंटसैप्ट की थी। इसमें शख्स ने कहा था कि जिसके पास उन्हें भेजा है, उन्होंने ठीक जगह पर पहुंचा दिया है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने कहा कि बार्डर एरिया में सर्च ऑप्रेशन जारी है, लेकिन उन्हें कोई क्लयू नहीं मिला है। कॉल के बारे में कुछ कह नहीं सकते हैं।

खबरें और भी हैं...