आज वाया सहारनपुर मेरठ जाएगी पठानकोट-दिल्ली स्पेशल ट्रेन
आज वाया सहारनपुर मेरठ जाएगी पठानकोट-दिल्ली स्पेशल ट्रेन
पठानकोट | अंबाला रेलवे स्टेशन के पास मेंटीनेंस के चलते पठानकोट-दिल्ली स्पेशल (22430) ट्रेन को अंबाला-कुरूक्षेत्र-करनाल की बजाए वाया अंबाला-सहारनपुर-मेरठ दिल्ली भेजा जाएगा। फिरोजपुर रेल डिविजन के प्रवक्ता ने बताया कि मेंटीनेंस के चलते अंबाला के पास 19 अप्रैल को दोपहर 1:10 से शाम 5:10 तक अंबाला-कुरूक्षेत्र रूट को ब्लॉक रखा जाएगा। इस दौरान कटरा-इंदौर (12920) ट्रेन को भी फिरोजपुर और अंबाला में रोककर चलाया जाएगा।