पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मालवा एक्सप्रेस और आनंद विहार स्पेशल ट्रेन आज रद्द

मालवा एक्सप्रेस और आनंद विहार स्पेशल ट्रेन आज रद्द

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मालवा एक्सप्रेस और आनंद विहार स्पेशल ट्रेन आज रद्द

पठानकोट |
पठानकोट कैंट-जम्मूतवी रेल सेक्शन पर पठानकोट कैंट-भरोली और हीरानगर-घघवाल के बीच लिमिटेड हाईट सबवेज (ओएचई) के निर्माण के चलते ओएचई (ओवर हेड इलेक्ट्रिफिकेशन) और ट्रैफिक ब्लॉकेज रहेगा। इसके चलते 19 अप्रैल को इंदौर से चलकर माता वैष्णो देवी कटरा जाने वाली मालवा एक्सप्रेस (12919) ट्रेन कैंसिल रहेगी, आनंदविहार टर्मिनस से कटरा जाने वाली (04401) आनंदविहार स्पेशल 19 अप्रैल को रद्द रहेंगी। इसके अलावा वाराणसी से चलकर जम्मूतवी जाने वाली (12237) बेगमपुरा एक्सप्रैस 19 को पठानकोट कैंट तक ही चलेगी। 20 अप्रैल को पठानकोट कैंट से वाराणसी के लिए (12238) ट्रेन को विदा किया जाएगा। इसके अलावा बठिंडा से चलकर जम्मूतवी जाने वाली (19225) बठिंडा-जम्मूतवी एक्सप्रैस 19 अप्रैल को जम्मूतवी की बजाए पठानकोट सिटी स्टेशन तक ही चलेगी।

खबरें और भी हैं...