33 हजार 750 एमएल शराब के साथ 2 पकड़े
पठानकोट| थाना डिविजन नं. 2 पुलिस ने दो लोगों को 33 हजार 750 एमएल शराब के साथ पकड़ा है। थाना डिविजन नं. 2 में दविंद्र सिंह निवासी भदरोआ के मोहल्ला पिपलांवाला और शेरी दास निवासी शंकर नगर के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है। हैड कांस्टेबल पवन कुमार के नेतृत्व में पुलिस ने मोहल्ला भदरोआ के पिपलांवाला निवासी दविंद्र सिंह से 18 हजार 750 एमएल शराब बरामद की। इसी तरह ट्रक यूनियन सैली कुलिया से एक व्यक्ति शैरी को 15 हजार एमएल शराब के साथ पकड़ा।