रामलीला ग्राउंड में भक्त माल कथा एवं भजन संकीर्तन के कार्ड का विमोचन
श्री रघुनाथ संकीर्तन मंडल वेलफेयर सोसायटी एवं जय बावा लाल सेवा समिति द्वारा रामलीला ग्राउंड में करवाई जा रही भक्त माल कथा एवं भजन संकीर्तन के उपलक्ष्य में जिला कांग्रेस अध्यक्ष अनिल विज ने कार्ड विमोचन किया।
संस्था के अध्यक्ष विकास महाजन व चेयरमैन पवन महाजन के नेतृत्व में आयोजित कार्यक्रम में विधायक अमित विज ने कार्ड का विमोचन किया। संस्था के महासचिव गुलशन मेहरा ने जानकारी देते हुए बताया कि रामलीला ग्राउंड के प्रांगण में 26 व 27 मई को दो दिवसीय भक्त माल कथा व भजन संकीर्तन का आयोजन जा रहा है। जिसमें भजन एवं संकीर्तन सम्राट बृज रसिका पूनम दीदी वृन्दावन की ओर से भक्त माल कथा की जाएगी तथा श्री राधा कृष्ण की जीवनी पर आधारित भजनों की प्रस्तुति देकर रसिकों को सनातन धर्म के साथ जोड़ा जाएगा। चेयरमैन पवन महाजन ने जानकारी देते हुए बताया कि दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम में होशियारपुर से कलाकार रास लीला की अद्भुत प्रस्तुति देंगे। इस मौके पर कोषाध्यक्ष राकेश कश्यप, रवि कुमार, महंत राहुल, कन्हैया तुली, रजत शर्मा, प्रिंस, रजत मेहरा, योगेश, कमल राज, कुमार सौरभ, यशपाल आदि मौजूद रहे।
कार्ड का विमोचन करते विधायक अमित विज, जिला कांग्रेस प्रधान अनिल विज।