- Hindi News
- National
- जिले के मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती, हवन यज्ञ में आहुतियां डालने के बाद लगाए गए भंडारे
जिले के मंदिरों में धूमधाम से मनाई गई शनि जयंती, हवन-यज्ञ में आहुतियां डालने के बाद लगाए गए भंडारे
सुजानपुर | शनि जयंती के अवसर पर शनि मंदिर पुल नंबर चार में संजीव मेहरा की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। इसमें सुबह हवन यज्ञ व भगवान शनि की आरती व दोपहर को दोपहर को भंडारा किया गया। इस मौके पर मोहन लाल, कमल किशोर, प्रेम शर्मा, राकेश कुमार,विशाल काटल, रिशु, विपन, पंडित अजय जोशी, राजू, बबलू, चेतन, प्रेम, धर्मपाल आदि मौजूद थे।
सरना/ नरोट मेहरा | शनि देव मंदिर सरना में प्रधान राजू सेठ के नेतृत्व में शनि जयंती मनाई गई। इसमें विधायक जोगिन्द्र पाल मुख्य मेहमान के तौर पर उपस्थित हुए। इस मौके पर सुबह हवन किया गया। दोपहर को कंजक पूजन कर भंडारा किया गया। यहां रोहित सरना, सुभाष ठाकुर, गोल्डी, बलजीत महाजन, लाडी, शम्मी, शक्ति, मोनू महाजन, सोहन लाल व मनोज कुमार आदि मौजूद थे।
शाहपुरकंडी | किलेवाली माता मंदिर कमेटी ने प्रधान संजीव महाजन की अध्यक्षता में श्री किले वाली माता मंदिर परिसर में श्री शनि देव जयंती मनाई गई। इसमें मंदिर परिसर में सुबह हवन यज्ञ करके पूर्ण आहुतियां डाल कर विश्व के लिए मंगल कामना की गई। श्री शनि चालीसा का पाठ किया गया। यहां अनिल, अशोक शर्मा, दुर्गा दास, सौरव महाजन, पुष्पाश, राजीव, ठा.जोगिंदर आदि मौजूद थे।
पठानकोट | शनि देव मंदिर डल्हौेजी रोड में शनि जयंती के अवसर पर बाबा ज्ञान गिरी जी महाराज की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। सुबह हवन किया गया। दोपहर को कंजक पूजन के बाद भंडारा वितरित किया गया। यहां राज मल्होत्रा, दविन्द्र, वरिंद्र, अरविंद, राकेश, अनिल, विपन, रमन हांडा, रमन, महेन्द्र पाल, राजेन्द्र काला, जेपी सिंह, श्रीकांत, जेपी सिंह, रविन्द्र, अश्वनी, विजय मौजूद थे।
सुजानपुर | शनि मंदिर मोहल्ला शाहपुरी गेट जुगियाल रोड सुजानपुर में शनि जयंती के अवसर पर कार्यक्रम किया गया। इसमें भाजपा जिला उपप्रधान राज कुमार गुप्ता उपस्थित हुए। इस मौके पर हवन किया गया जिसमें काफी संख्या में श्रद्धालुओं ने आहुतियां डालीं। यहां नितिन शर्मा, पंडित सुनील शर्मा,चेतन महाजन, गोल्डी शर्मा, रोमी, अशोक, सुनील, हर्ष, संदीप, किशोरी, प्रवीत चंद्र मौजूद थे।