पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मिठाई, दूध व करियाने की दुकानों से भरे सैंपल

मिठाई, दूध व करियाने की दुकानों से भरे सैंपल

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मंगलवार को सेहत विभाग की टीम ने तारागढ़ व फतेहपुर में मिठाई, दूध व करियाने की दुकानों से 8 सैंपल भरे। टीम ने सैंपल सील कर चंडीगढ़ लेबोरेटरी में चेकिंग के लिए भेजे हैं। सेहत विभाग की टीम के छापेमारी के चलते दुकानदारों में भय का माहौल रहा। टीम ने सेंपलिंग के साथ लोगों को अवेयर किया कि लोगों को साफ-सुथरा व शुद्ध क्वालिटी का सामान बेचें, ताकि किसी की सेहत से खिलवाड़ न हो।

फूड सेफ्टी असिस्टेंट कमिश्नर राजिंद्रपाल के नेतृत्व में सेहत विभाग की टीम सैंपलिंग करने गई थी। उनके साथ फूड सेफ्टी अफसर हरसिमरित भी साथ रहीं। टीम ने तारागढ़ व फतेहपुर में दूध के 3, एक कुल्फी, करियाने की दुकान से 2 और मिठाई की दुकानों से 2 सैंपल भरे हैं। फूड सेफ्टी असिस्टेंट कमिश्नर राजिंद्रपाल ने बताया कि सैंपलों को सील कर टेस्टिंग के लिए लेबोरेटरी में भेज दिया गया है। सैंपलों की रिपोर्ट आने पर अगली कार्रवाई की जाएगी।

एक दुकान पर सेंपलिंग करते सेहत विभाग की टीम।

खबरें और भी हैं...