महाराणा प्रताप की प्रतिमा के आगे से होर्डिंग हटाने की मांग
भास्कर संवाददाता | शाहपुरकंडी
क्षत्रिय राजपूत सभा का शिष्टमंडल सभा अध्यक्ष तथा अखिल भारतीय राजपूत महासभा के वरिष्ठ पदाधिकारी ठाकुर किरपाल सिंह की अध्यक्षता में पठानकोट रोडवेज डिपो के महाप्रबंधक सुखवीर सिंह से मिला। बस स्टैंड पर स्थापित महाराणा प्रताप जी के बुत के आगे लगाए हुए विज्ञापनों के होर्डिंग व अवैध दुकानों को हटाने की मांग की।
सभा के शिष्टमंडल ने जीएम रोडवेज को कहा कि उनकी ओर से पहले भी महाराणा प्रताप जी की प्रतिमा के सामने से उक्त होर्डिंग, खोखों व दुकानों को हटाने के लिए मांग पत्र दिया गया है, परंतु रोडवेज प्रबंधन की ओर से कुछ नहीं किया गया, जिस कारण उनके शिष्टमंडल को फिर से उक्त मांग को लेकर अपना रोष व्यक्त करना पड़ा है। यहां अखिल भारतीय राजपूत महासभा के जिला प्रधान सिकंदर सिंह पठानिया, कैप्टन कर्ण सिंह गुलेरिया, रणजीत अजीजपुर, परमजीत सिंह बब्बू, रणजीत सिंह, लक्की, टिंकू कोट, रणजीत सिंह मौजूद थे। जीएम रोडवेज ने आश्वासन देते हुए कहा कि शीघ्र ही वह उक्त मामला जिला प्रशासन के ध्यान में ला कर होर्डिंग व अवैध खोखे हटाए जाएंगे।
जीएम रोडवेज से मिलते क्षत्रिय राजपूत सभा के पदाधिकारी।