मेघ सभा ने करवाया धार्मिक कार्यक्रम
सुजानपुर | मेघ सभा की ओर से कबीर मंदिर सुजानपुर में प्रधान राजेन्द्र कुमार की अध्यक्षता में महात्मा बैसाखी राम की तीसरी पुण्य तिथी पर धार्मिक कार्यक्रम किया गया। इसमें ऑल इंडिया भगत सभा के राष्ट्रीय प्रधान प्रोफेसर राज कुमार भगत, स्टेट कोऑर्डीनेटर रोशन लाल भगत उपस्थित हुए।
उन्होंने बताया कि 28 मई को कबीर मंदिर में कार्यक्रम होगा। यहां महिन्द्र पाल भगत,धन्ना राम भगत, राज कुमार भगत, राजन भगत, सरदारी लाल, सुखविंदर भगत, संत राज कुमार, प्रवीण भगत, विजय, शाम लाल, प्रांतीय महिला प्रधान आशा भगत, संतोष ,तरसेम सिंह, जिला पठानकोट के प्रधान सोम राज भगत, दर्शन लाल, जगदीश राज, अमरजीत, प्रिंसीपल शिव दयाल, चमन लाल व सुरेश मौजूद थे।