पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • रावी दरिया में कैंटर छोड़ भागा चालक, दो मरे भैंसें बरामद

रावी दरिया में कैंटर छोड़ भागा चालक, दो मरे भैंसें बरामद

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सुजानपुर पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर माधोपुर रावी दरिया में छापेमारी की तो कैंटर में बलद लेकर जा रहे लोग भाग निकले। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर जांच की तो उसमें 2 भैंसे मरे हुए थे। पुलिस ने कैंटर कब्जे में लेकर दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों लोग फरार बताए जा रहे हैं।

जानकारी देते हुए एएसआई दीपक कुमार ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि माधोपुर में क्रैशर वाली साइड पर से एक कैंटर पशुओं को लेकर दरिया के रास्ते जम्मू कश्मीर को ओर जा रहा है। पुलिस ने सूचना के आधार पर मौके पर पहुंचे तो वह व्यक्ति कैंटर छोड़कर मौके से भाग निकले थे। पुलिस ने कैंटर की तलाशी ली तो उसमें से दो मरे हुए बैल बरामद हुए। सुजानपुर थाने में गाड़ी के मालिक रोशन दीन कठुआ व ड्राइवर जगदीश उर्फ सोनू निवासी गांव अरिया चक्क दीनानगर के खिलाफ मामला दर्ज किया है। फिलहाल दोनों फरार है। पुलिस का कहना है कि दोनों को जल्द पकड़ा जाएगा।

खबरें और भी हैं...