सिउंटी में आटा चक्की से पांच बोतल शराब पकड़ी, व्यक्ति नामजद
शाहपुरकंडी पुलिस ने गांव सिउंटी में छापेमारी कर आटा चक्की में एक प्लास्टिक की बोरी में छिपाकर रखी 5 शराब की बोतल व आधा बोतल शराब बरामद की है। पुलिस ने आटा चक्की चलाने वाले व्यक्ति के खिलाफ 61-1-14 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
हैड कांस्टेबल निरंजन सिंह के नेतृत्व में पुलिस को सूचना मिली कि आटा चक्की पर नाजायज तौर पर शराब पड़ी है। पुलिस ने सूचना के आधार पर गांव सिउंटी में आटा चक्की में छापेमारी की तो वहां प्लास्टिक की बोरी में रखी 5 शराब की बोतलें व एक आधी बोतल शराब मौके से बरामद की। पुलिस ने शराब कब्जे में लेकर नूरपुर में पड़ते पजेड़ा निवासी पप्पू के खिलाफ कार्रवाई कर अगली जांच शुरू कर दी है। पुलिस पता करवा रही है कि शराब कहां-कहां सप्लाई की जाती थी।