600 पेटी शराब मिलने के मामले में तीन लोग नामजद
पठानकोट/सरना | गांव शहीदपुर में 600 पेटी शराब बरामद करने के मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ 61-1-14 आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने छापेमारी के दौरान शहीदपुर निवासी हरभजन को मौके पर पकड़ लिया था जबकि सदर पुलिस द्वारा शामिल किए गए बड़ा दौलतपुर निवासी विनोद कुमार उर्फ लोंडी व मोहल्ला राजडिया निवासी प्रबल भंडारी फरार है। थाना कानवां प्रभारी परमजीत कुमार का कहना है कि दोनों को पकड़ने के लिए पुलिस छापेमारी कर रही है। दोनों के पकड़ने के बाद खुलासा होगा कि इतनी मात्रा में शराब कैसे मंगवाई और कहां-कहां इसकी सप्लाई की जाती थी। सदर के एसएचओ परमजीत कुमार के नेतृत्व में पुलिस व एक्साइज विभाग की टीम ने शहीदपुर में एक मोटर पर बने कमरे में दबिश दी थी और कमरे को खुलवाकर देखा तो उसमें शराब की पेटियां बरामद की थी। उधर ईटीओ लवजिंद्र सिंह का कहना है कि पकड़ी गई शराब को लेकर, चंडीगढ़ एक्साइज से वेरिफाइ करवाया जा रहा है।