दिन और रात में मुस्तैदी से ड्यूटी करें पीसीआर कर्मी : एसपी-डी
डीएसपी सिटी आफिस में समूह पीसीआर कर्मियों से मीटिंग करते एसपी-डी धर्मवीर सिंह।
भास्कर संवाददाता | पठानकोट
एसपी-डी धर्मवीर सिंह ने समूह पीसीआर कर्मियों से मीटिंग कर कहा कि दिन-दोपहर व रात को अपनी ड्यूटी के प्रति मुस्तैद रहें। अपने-अपने एरिया में पीसीआर कर्मी लोगों को अपने मोबाइल नंबर दें, ताकि अगर कहीं घटना होती है तो फोन आने पर पीसीआर कर्मी अपने एरिया वाइज तुरंत मौके पर पहुंच सकें।
वहीं गर्मी के मौसम में दिन व रात को होने वाले क्राइम को लेकर सुचेत रहें, ताकि ऐसा करने वाले शरारती तत्वों को पकड़ा जा सके। अगर किसी एरिया में लावारिस गाड़ी, कार, बाइक व स्कूटर खड़ा दिखाई देता है तो उसे कब्जे में लेकर पुलिस थाने में जमा करवाए। उन्होंने स्थानीय लोगों को भी पुलिस का सहयोग करने की अपील की। इस दौरान समूह पीसीआर कर्मियों ने डयूटी के दौरान आने वाली समस्याओं को भी पुलिस अधिकारियों को बताया। उनके साथ डीएसपी ट्रैफिक रणजीत सिंह, ट्रैफिक इंचार्ज अमरीक सिंह, पीसीआर इंचार्ज नरेश महाजन आदि मौजूद रहे।