आम लोगों के जागरूक होने तक खत्म नहीं हो सकती कन्या भ्रूण हत्या : संजय
कन्या भ्रूण हत्या के खिलाफ जागरूकता मुहिम चलाने वाली मिनी युवा क्लब की ओर से अध्यक्ष एनसी मेहरा व प्रोजेक्ट चेयरमैन संजय पुरी की अध्यक्षता में सिविल अस्पताल पठानकोट में नवजन्मी बच्चियों की माताओं को शगुन राशि एवं जूस की बोतल वितरित की गई।
इस दौरान संजय पुरी ने बताया कि क्लब की ओर से कन्या भ्रूण हत्या जैसी बुराई को खत्म करने के लिए पिछले पांच वर्षों से शगुन स्कीम चलाई जा रही है, जो आगे भी निरंतर जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए क्लब द्वारा लोगों को जागरूक भी किया जा रहा है ताकि इस पर पूर्ण रूप से रोक लग सके। उन्होंने कहा कि बेटियां लड़कों के मुकाबले काफी आगे निकल चुकी है और वह अपने माता-पिता की सेवा करने के साथ-साथ उच्च शिक्षा ग्रहण करके विभिन्न पदों पर विराजमान होकर देश का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने कहा कि जब तक आम लोग इसके प्रति जागरूक नहीं होंगे, इस सामाजिक कुरीति को समाज से खत्म नहीं किया जा सकता। इस अवसर पर विजय महाजन, प्रेम लता, रीता मौजूद थे।
नवजन्मी बेटियों को शगुन देते मिनी युवा क्लब के पदाधिकारी।