ओवरलोड वाहनों में जिंदगी खतरे में न डालें विद्यार्थी: एएसआई देवराज
ट्रैफिक एजुकेशन सेल की ओर से डल्हौेजी रोड स्थित आर्य ब्वॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल में ट्रैफिक सेमिनार लगाया गया। ट्रैफिक सेमिनार के दौरान स्कूली बच्चों को ट्रैफिक नियमों की जानकारी देने के लिए विशेष रूप से एएसआई देवराज व ट्रैफिक मार्शल विजय पासी पहुंचे।
उन्होंने बताया कि ट्रैफिक नियमों का पालन कर सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाई जा सकती है। जिसके चलते पंजाब पुलिस की तरफ से स्थापित किए गए ट्रैफिक एजूकेशन सेल की तरफ से विभिन्न स्कूलों-कॉलेजों व सार्वजनिक स्थानों पर ट्रैफिक सेमिनार लगाकर वाहन चालकों व अन्य लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों को जागरूक करते हुए कहा की विद्यार्थी ओवरलोड वाहनों में सफर कर अपनी जिंदगी को खतरे में न डालें। इस मौके पर हेड कांस्टेबल मनजीत सिंह, प्रिंसिपल डॉक्टर राकेश शर्मा, राजीव मल्होत्रा, मंजुला सूद, प्रवीण, इंदु, रमन, ज्योति, संजीव, रोहित आदि मौजूद रहे।
आर्य ब्वॉयज सीसे स्कूल में ट्रैफिक सेमिनार में स्टूडेंट्स को अवेयर करते वक्ता।
चक्की पुल पर थाना डिवीजन 2 प्रभारी ने लगाया सेमिनार
भास्कर संवाददाता | पठानकोट
थाना डिवीजन नं.2 प्रभारी रविंद्र रूबी ने चक्की पुल पर सेमिनार लगाकर ऑटो, वाहन चालकों व आम राहगीरों को नशे से होने वाले नुकसान संबंधी बताया। कहा कि नशा करने व बेचने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
थाना प्रभारी रविंद्र रूबी ने कहा कि हिमाचल प्रदेश से नशा लाकर करने व बेचने वालो के खिलाफ पुलिस ने विशेष अभियान चलाया हुआ है। चक्की पुल पर 24 नाका लगाकर नशे करने व बेचने वालो पर पैनी निगाह रखकर उन्हें पकड़कर समय-समय पर कार्रवाई की जाती है। उन्होंने लोगों को नशे से होने वाले नुकसान संबंधी बताया और कहा कि नौजवान पीढ़ी नशे की लत में लगकर बर्बाद हो रही है। युवाओं को नशे से बचाने के लिए समय-समय पर सेमिनार लगाकर लोगों को अवेयर किया जाता है। उन्होंने कहा कि अगर कोई कहीं भी नशा बेचता है तो तुरंत पुलिस को सूचित करें। पुलिस उस व्यक्ति का नाम गुप्त रखकर नशा बेचने वालो पर सख्त कार्रवाई करेगी। इस मौके पर एएसआई हरप्रीत मौजूद रहे।
लोगों को जानकारी देते थाना नं.2 प्रभारी रविंद्र रूबी व एएसआई हरप्रीत सिंह।