प्राइमरी टीचरों की नॉन टीचिंग ड्यूटी लगाने पर जताया रोष
मीटिंग में हिस्सा लेते सरकारी स्कूल शिक्षा बचाओ मंच के सदस्य।
भास्कर संवाददाता | पठानकोट
सरकारी स्कूल शिक्षा बचाओ मंच की बैठक में शिक्षकों की मांगों पर चर्चा की गई।
मंच के विनोद कुमार, मक्खन सिंह, परमवीर सिंह, करतार चंद, मनोहर लाल, रवि कुमार, रमन कुमार, उमेश कुमार, बावा सिंह, नरेश कुमार, मुनीष कुमार, दीपक कुमार, मोहन लाल, तरसेम लाल, हरजीत सिंह, कलैश चंद, नरिंद्र सिंह ने कहा कि शिक्षा के अधिकार एक्ट और सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अनुसार प्राइमरी शिक्षकों से गैर शैक्षणिक कार्य नहीं लिया जा सकता है। जिले में बहु गिनती प्राइमरी शिक्षकों की ड्यूटी बूथ लेवल अफसर के तौर पर लगाई गई है। सरकारी प्राइमरी स्कूल कौलियां, खड़कड़ां ठुठोवाल, गुगरां, खोबा समेत कई स्कूलों के दो-दो शिक्षक ड्यूटी में लगाए गए हैं। शिक्षा सचिव की ओर से सभी जिलों के शिक्षा अधिकारियों को प्राइमरी शिक्षकों की ड्यूटी बीएलओ काटकर नॉन टीचिंग स्टाफ लगाने की हिदायतें दी गई हैं, लेकिन उन आदेशों को लागू नहीं किया जा रहा है। यदि तुरंत जिला प्रशासन ने प्राइमरी शिक्षकों की ड्यूटी रद्द न की तो मंच अधिकारियों के खिलाफ रोष प्रदर्शन करेगा।