पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 108 इंप्लाइज यूनियन के कोषाध्यक्ष बने रोहित

108 इंप्लाइज यूनियन के कोषाध्यक्ष बने रोहित

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कोषाध्यक्ष बने रोहित शर्मा समेत बनाए नए सदस्य व मौजूद पंजाब पदाधिकारी।

पठानकोट | 108 इंप्लाइज एसोसिएशन ने सिविल अस्पताल में मीटिंग की। इसमें पंजाब चेयरमैन विक्रमजीत सिंह सैनी, पंजाब कैशियर रविंद्र सिंह, पंजाब सचिव बख्शीश सिंह व जोन इंचार्ज बलजिंद्र पड़़ा विशेष रूप से मौजूद रहे।

पठानकोट व गुरदासपुर यूनियन में रहते ओहदेदारों का चुनाव किया गया। गुरदासपुर प्रधान सुरजीत सिंह के नेतृत्व में करवाए चुनाव में रोहित शर्मा को पठानकोट-गुरदासपुर का कोषाध्यक्ष, मनजीत सिंह सचिव, जोबनप्रीत सिंह सलाहकार, विनोद कुमार को प्रैस सचिव नियुक्त किया गया। एसोसिएशन पदाधिकारियों ने मांगे रखी कि 108 नंबर एबुलेंस में 12 घंटे ड्यूटी की बजाए 8 घंटे ड्यूटी की जाए, बराबर काम बराबर वेतन को लागू किया जाए

खबरें और भी हैं...