- Hindi News
- National
- युवा व्यापारी बोले ट्रैफिक समस्या का हल कर ब्यूटीफिकेशन पर ध्यान दे प्रशासन
युवा व्यापारी बोले-ट्रैफिक समस्या का हल कर ब्यूटीफिकेशन पर ध्यान दे प्रशासन
व्यापार मंडल यूथ विंग की ओर से प्रधान तरुण सोढी के नेतृत्व में जनरल मीटिंग की गई। जिसमें एमएलए अमित विज और कांग्रेसी नेता आशीष विज बतौर मुख्य मेहमान उपस्थित हुए। इसके अलावा व्यापार मंडल पठानकोट से प्रधान वेद प्रकाश, चेयरमैन भारत महाजन, महासचिव अमित नैयर, कैशियर राजेश पुरी, राष्ट्रीय संगठन मंत्री एलआर सोढी व प्रदेश सचिव सुनील महाजन भी उपस्थित हुए।
इस दौरान तरुण सोढी समेत युवा व्यापारियों ने एमएलए अमित विज को बताया कि पठानकोट में ट्रैफिक जाम की समस्या बढ़ती जा रही है, इसके अलावा शहर की ब्यूटीफिकेशन के लिए प्रशासन कोई ठोस कदम नहीं उठा रहा और आवारा पशुओं के कारण आए दिन हादसे हो रहे हैं। उन्होंने कहा कि निगम शहर से कैटल शिफ्टिंग को लेकर गंभीर नहीं है। विधायक अमित विज ने आश्वस्त किया कि नंलूगा के पास ओवर ब्रिज, ढाकी के पास ओवर ब्रिज बनाने के साथ ही छोटी लाइन के चलते पनपने वाली ट्रैफिक समस्या को समाप्त करने के लिए विशेष योजनाओं पर काम किया जा रहा है।
इसके अलावा पशुओं को शिफ्ट करने और ब्यूटीफिकेशन के लिए वह कमिश्नर और डीसी से बात करेंगे। उन्होंने कहा कि इंटरनेट के युग में व्यापारी डिजिटलाइजेशन के माध्यम से अपने व्यापार को दूसरे शहरों में भी ले जाएं। विधायक ने कहा कि युवा व्यापारी राज्य और केन्द्र सरकार द्वारा व्यापारियों के लिए बनाई जा रही योजनाओं को लेकर अपडेट रहें। व्यापार मंडल पदाधिकारियों ने अपने सम्बोधन में 20 मई को करवाए जा रहे वार्षिक इजलास की जानकारी दी। चेयरमैन भारत महाजन ने समूह युवा व्यापारियों को इसमें बढ़-चढ़ कर भाग लेने की अपील की। इस दौरान व्यापार मंडल यूथ विंग जुगियाल-पंगोली चौक का गठन करते हुए सुनील कोहाल को अध्यक्ष नियुक्त किया गया व इसी के साथ ही अन्य नियुक्तियां की गई। इस मौके पर महासचिव सौरव महाजन, कैशियर आशीष आनंद, पीआरओ अतुल शर्मा, उज्जल, संजीव पुरी, शुभम बग्गा, सिद्धार्थ जुनेजा, स्माइल, हैरी महाजन, सुशांत सिक्का, राहत सेठ, अमन वडैहरां, जिम्मी खन्ना, वरूण वडैहरां, अनिल खुल्लर व शुभम महाजन भी थे।
बैठक में उपस्थित व्यापार मंडल यूथ विंग पदाधिकारी और एमएलए अमित विज। -भास्कर