- Hindi News
- National
- सेहत विभाग की टीमों ने स्कूली बच्चों को खसरा रूबेला से बचाव के लिए लगाए एमआर इंजेक्शन
सेहत विभाग की टीमों ने स्कूली बच्चों को खसरा-रूबेला से बचाव के लिए लगाए एमआर इंजेक्शन
पठानकोट | जेएमके इंटरनेशनल स्कूल में सेहत विभाग की टीम ने डा. अमनदीप कौर और डा. राजन चौधरी के नेतृत्व में बच्चों का खसरा और रूबेला का टीकाकरण किया गया। हेल्थ इंस्पेक्टर भूपिंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को जेएमके इंटरनेशनल स्कूल की प्रिंसिपल विनीता महाजन के नेतृत्व में सेहत विभाग की टीम ने लगभग 600 से ज्यादा बच्चों को टीके लगाए। इस मौके पर टीम के साथ राकेश कुमारी, नीलम कुमारी, सीता देवी, नीलम कुमारी, कंवलप्रीत सिंह, वरिंद्र सिंह, रंजीत सिंह, स्कूल के अध्यापक व स्टूडेंट्स मौजूद रहे। इसी तरह सेहत विभाग की टीम ने असिस्टेंट सिविल सर्जन डा.आदिति सलारिया के नेतृत्व में मांटेंसरी कैंब्रिज स्कूल में बच्चों को टीकाकरण किया। उनके साथ रिंपी व अन्य स्टाफ मौजूद रहा। वहीं सेहत विभाग की टीम ने डा.रोहित महाजन व नवदीप कौर की सुपरविजन में गांव सकालगढ़ के प्राइमरी व सरकारी मिडल स्कूल में बच्चों को मिजल्स-रुबेला एमआर के तहत 110 बच्चों को इंजेक्शन लगाए। इस मौके पर एलएचवी सृष्टा देवी, स्टाफ नर्स विमला देवी, हेल्थ इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह, गुरमुख सिंह, हेल्थ इंस्पेक्टर अविनाश शर्मा, रोहित शर्मा, पवन कुमार आदि मौजूद रहे।