जनरल सुपरिंटेंडेंट रहे राहुल ने निगम में संभाला सचिव का कार्यभार
पठानकोट | जनवरी में जनरल सुपरिंटेंडेंट से लोकल बॉडी सेक्रेटरी प्रमोट हुए राहुल शर्मा ने मंगलवार को निगम दफ्तर में कार्यभार संभाल लिया। प्रमोशन के साथ ही राहुल शर्मा को होशियारपुर नगर निगम में ट्रांस्फर किया गया था। वहीं पठानकोट के लोकल बॉडी सचिव हरबंस सिंह को होशियारपुर ट्रांस्फर कर दिया गया है। राहुल शर्मा ने कहा कि निगम की रिकवरी बढ़ाने पर जोर दिया जाएगा। उन्होंने सभी अधिकारियों को निर्देश देते कहा कि वह अपना काम ईमानदारी से करें।