पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • कोटली जवाहर में गटर की खुदाई में मिला जिंदा बम

कोटली जवाहर में गटर की खुदाई में मिला जिंदा बम

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर संवाददाता | पठानकोट/ बमियाल

भारत-पाकिस्तान सीमा से दो किलोमीटर दूरी पर स्थित गांव कोटली जवाहर निवासी जितेंद्र सिंह को फ्लश का गटर निकालते हुए जिंदा बम मिला। इसकी सूचना तुरंत स्थानीय पुलिस चौकी बमियाल में दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जायजा लिया गया तथा बम को कवर किया। चौकी इंचार्ज तरसेम लाल ने बताया कि यह बम 8.1 मोर्टार का गोला है जिसका साइज 4.5 इंच बाय 15 इंच है। संभावना है कि यह बम पुरानी लड़ाई के दौरान दबा रह गया हो जोकि गटर की खुदाई होते समय मिला है। बम के बारे में सीमा सुरक्षा बल तथा भारतीय सेना को सूचित कर दिया है।

बमियाल के गांव कोटली में मिला बम।

खबरें और भी हैं...