पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • सहयोग निधि बैठक में नहीं आए 32 में से 15 पार्षद, नाराज राठौर ने मांगी लिस्ट

सहयोग निधि बैठक में नहीं आए 32 में से 15 पार्षद, नाराज राठौर ने मांगी लिस्ट

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भाजपा के आजीवन सहयोग निधि पखवाड़ा को लेकर महाजन फार्म में रखी प्रदेश जनरल सेक्रेटरी राकेश राठौर की मीटिंग में कई मंडलों के प्रधान और महासचिव गायब रहे। डेढ़ घंटे चली मीटिंग में धार कलां और भोआ मंडल से एक भी पदाधिकारी नहीं आया। निगम के 32 में से सीनियर डिप्टी मेयर समेत 15 पार्षद ने मीटिंग में आने की जहमत तक नहीं उठाई।

जिला परिषद के 9 में से सिर्फ एक मेंबर प्यारा लाल ही पहुंचे। पार्टी नेताओं की गैर हाजिरी पर राठौर ने नाराजगी जताते हुए कहा कि ओहदे की दौड़ में पार्टी के लिए खून पसीना एक करने की बात की जाती है, लेकिन मीटिंग में पूरा का पूरा मंडल नहीं आया, महासचिव और उपाध्यक्ष गायब है सब कुछ समझ आता है जो मीटिंग में नहीं आ सकते हैं, पार्टी को क्या समय देंगे। अनुपस्थिति को गंभीर विषय बता राठौर ने जिला महासचिव विपिन महाजन से गैर हाजिर रहने वालों की लिस्ट बनाने के भी निर्देश दिए।

भाजपा की आजीवन सहयोग निधि पखवाड़ा को लेकर रखी मीटिंग को संबोधित करते प्रदेश जनरल सेक्रेटरी राकेश राठौर। मंच पर मौजूद विधायक दिनेश सिंह बब्बू, जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल व अन्य। (दाएं) मीटिंग में मौजूद पार्टी पदाधिकारी। -भास्कर

राठौर की मीटिंग से इन मंडलों के सदस्य रहे गायब

भाजपा के नौ मंडलों में से सुजानपुर शहरी से प्रधान समेत 7, मामून मंडल से प्रधान को छोड़कर बाकी कोई नहीं आया। पठानकोट सिटी मंडल से दो महासचिव, एक वाइस प्रधान, दो सचिव समेत 5, देहाती मंडल से 2 वाइस प्रधान, तारागढ़ से प्रधान को छोड़कर अन्य कोई नहीं आया। इसी तरह से नरोट जैमल सिंह से तीन वाइस प्रधान भी नदारद रहे, जिस कारण राठौर काफी नाराज दिखे।

ये लोग रहे हाजिर | जिलाध्यक्ष अनिल रामपाल के नेतृत्व में रखी मीटिंग में सिटी मंडल प्रधान व पार्षद रोहित पुरी, सुजानपुर से विधायक दिनेश सिंह बब्बू, मेयर अनिल वासुदेवा, पूर्व विधायक अश्वनी शर्मा, पूर्व विधायक सीमा कुमारी, प्रदेश उपाध्यक्ष नरेंद्र परमार, डिप्टी मेयर नीना परमार, जिला योजना बोर्ड के चेयरमैन सतीश महाजन, जिला परिषद चेयरमैन गोवर्धन गोपाल, जिला उपाध्यक्ष सुदेश वर्मा, मीडिया प्रभारी प्रदीप रैणा, किसान मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष विवेक सैनी, राज कुमार गुप्ता, एससी मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष शोभा रानी, भाजयुमो जिलाध्यक्ष सुरेश मौजूद थे।

गुटबंदी बुरी बात नहीं, मर्यादा तोड़ना गंभीर

राकेश राठौर ने कहा कि गुटबंदी होना बुरी बात नहीं है जिले से लेकर राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी में गुट होते हैं, लेकिन मर्यादा क्रास करना गंभीर बात है। अपनी सोच, विचार रखकर चलना ठीक है, लेकिन कांग्रेस के साथ मिलकर पार्टी के विरुद्ध काम करना बर्दाश्त नहीं होगा। राठौर ने कहा कि कांग्रेस सरकार का झूठ का नकाब उतर चुका है। घर घर नौकरी, पेंशन बढ़ाने समेत कई झूठे वादे किए गए। चार हफ्ते में नशा हटाने की सौगंध लेने वाले सीएम कैप्टन के पास जवाब नहीं है। भाजपा को इन हालातों को कैश करने के लिए जागरूक होना होगा, तभी मिशन 2019 में मोदी सरकार का सपना पूरा होगा।

फंड जुटाने को भाजपा चलाएगी मुहिम | फंड जुटाने के लिए भाजपा 30 मई तक मनाए जा रहे पखवाड़े में प्रत्येक पदाधिकारी से 1 हजार सदस्यता और 200 रुपए कमल सौगंध के रूप में लिए जाएंगे। इकट्ठा फंड का पूरा हिसाब होगा ताकि आने वाले मुश्किल हालातों में पार्टी का काम चलता रहे।

खबरें और भी हैं...