पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • नए ट्यूबवेल को कनेक्शन देने के लिए 3 हजार घरों को 8 घंटे नहीं मिला पानी

नए ट्यूबवेल को कनेक्शन देने के लिए 3 हजार घरों को 8 घंटे नहीं मिला पानी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भदरोआ में नए लगे ट्यूबवेल की सप्लाई पुरानी पाइपों से जोड़ने के लिए सीवरेज बोर्ड और नगर निगम ने शहर के 3 हजार के करीब घरों की सप्लाई 8 घंटे बंद रखी। जिससे 35 डिग्री तापमान में लोगों को पीने के पानी के लिए आसपास के मंदिरों व गुरुद्वारों से पानी लाकर गुजारा करना पड़ा। लोगों का कहना है कि नए कनेक्शन के लिए अगर सप्लाई बंद रखनी थी तो काम रात में करवाया जाता या पानी बंद रखने से एक-दो दिन पहले लोगों को जानकारी दी जाती ताकि लोग जरूरत के हिसाब से पानी स्टोर कर सकते।

मोहल्ला भदरोया टंकी के पास सुबह 11 से शाम 6 बजे तक चलता रहा काम

सीवरेज बोर्ड के कर्मचारियों ने मोहल्ला भदरोया टंकी के पास सड़क खोदकर सुबह 11 बजे काम शुरू किया जोकि शाम 6 बजे के बाद तक चलता रहा इस दौरान पानी की सप्लाई बंद रखी गई। -भास्कर

लोगों को नए ट्यूबवेल का फायदा मिलेगा : शर्मा

एसडीएम कोर्ट, भदरोआ, शंकर नगर, राम शरणम् कॉलोनी और शनिदेव मंदिर के ट्यूबवेलों को बंद रखने से 15 के करीब मोहल्लों जिनमें पिपलां वाला मोहल्ला, रामनगर, राम शरणम् कॉलोनी, भदरोआ प्राइमरी स्कूल, बसंत कॉलोनी, ईश्वर नगर, एसडीएम कोर्ट, डल्हौेजी रोड, प्रीत नगर (कुछ एरिया) समेत कई मोहल्लों में पानी नहीं पहुंचा। वाटर सप्लाई इंचार्ज ब्रह्म शर्मा का कहना है कि शाम 6 बजे के आसपास फिर से सप्लाई बहाल कर दी गई। नए ट्यूबवैल का फायदा लोगों को मिलने वाला है।

लोग बोले-पहले देनी चाहिए थी जानकारी

पिपलां वाला मोहल्ला निवासी राकेश लक्की का कहना है कि अगर निगम ने कनेक्टिविटी करवानी थी तो रात में काम शुरू किया जाता ताकि दिन में लोगों को पानी के लिए परेशान न होना पड़ता। पूरा दिन पानी के लिए इंतजार करना पड़ा।

भदरोया निवासी अजय कुमार का कहना है कि नगर निगम ने अगर कनेक्ट करवाना था तो जानकारी 1-2 दिन पहले मीडिया या लोकल चैनल्स के द्वारा लोगों को दी जानी चाहिए थी। ताकि लोग अपनी जरूरत के मुताबिक पानी को स्टोर कर लेते।

रामनगर निवासी अंकुश का कहना है कि सर्दियों में 1-2 दिन पानी न भी मिले तो गुजारा हो जाता है लेकिन गर्मियों में एक दिन भी पानी की सप्लाई न हो तो गुजारा मुश्किल हो जाता है। निगम को इसके लिए रात में काम करवाना चाहिए था।

खबरें और भी हैं...