बसरूप के गुरुद्वारे के गेट का ताला और जाली तोड़ी
भास्कर संवाददाता | पठानकोट/सुजानपुर
मंगलवार तड़के सुजानपुर के गांव बसरूप के गुरुद्वारे में चोरी करने की कोशिश की गई।
शिकायतकर्ता ग्रंथी तारा सिंह ने पुलिस को बताया कि वह मंगलवार तड़के गुरुद्वारे में पहुंचा तो देखा की किसी ने मेन ताले को तोड़ने की कोशिश हुई थी और दरवाजे की जाली टूटी पड़ी थी। उसने इसकी सूचना कमेटी सदस्यों व गांव के सरपंच को दी। उसके बाद गुरुद्वारे में लगे सीसीटीवी कैमरे को चैक करने पर उसमें एक व्यक्ति दिखाई दिया जिसको उसने पहचान लिया, जो कि गांव में पहले भी आता था। सुजानपुर थाना प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि गांव बसरूप के गुरुद्वारे के ग्रंथी तारा सिंह व सरपंच सोम राज की शिकायत के आधार पर पुलिस ने जेएंडके के देवी चक लखनपुर निवासी गुरबचन सिंह के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज किया है। फरार व्यक्ति को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।