पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • शहीदपुर में पंचायत की 20 एकड़ जमीन से कब्जा छुड़ाने की मांग

शहीदपुर में पंचायत की 20 एकड़ जमीन से कब्जा छुड़ाने की मांग

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गांव शहीदपुर में सरपंच रंजना शर्मा की अध्यक्षता में पंचायत ने एसएसपी से मिलकर पंचायती जमीन से कब्जा छुड़ाने की मांग की है।

सरपंच ने बताया कि पिछले कई वर्षों से पंचायत की 20 एकड़ भूमि पर गांव कुडे फिरोजपुर के कुछ लोगों ने कब्जा था। उन लोगों पर कानूनी कार्रवाई करते हुए ब्लॉक घरोटा बीडीपीओ और माल विभाग पठानकोट की ओर से 20 एकड़ भूमि का तहसीलदार पठानकोट ने दखल दिया है। एसएसपी पठानकोट ने आश्वासन दिया कि जल्द ही पंचायत को कब्जा दिलवाया जाएगा। यहां पंचायत महेश गोपी, निहाल सिंह, दर्शन कुमार, चमन लाल, कर्मचंद, पवन कुमार, मनोहर लाल मौजूद थे। बता दें कि पिछले दिनों कब्जा छुड़ाने आए माल महकमे की टीम को पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने पर खाली हाथ लौटना पड़ा था। पुलिस सुरक्षा नहीं मिलने पर सरपंच और पंचायत सदस्यों ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन भी किया था।

जानकारी देतीं सरपंच रंजना शर्मा व अन्य।

खबरें और भी हैं...