पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • वार्ड 18 के लोग बोले निगम ने सुविधाएं ही नहीं देनी तो हम प्रापर्टी टैक्स क्यों दें

वार्ड 18 के लोग बोले-निगम ने सुविधाएं ही नहीं देनी तो हम प्रापर्टी टैक्स क्यों दें

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
वार्ड 18 मामून के लोगों ने नगर निगम द्वारा मांगे जाने वाले प्रापर्टी टैक्स का विरोध करते हुए कमिश्नर कुलवंत सिंह को ज्ञापन सौंपा है। राकेश जोशी के नेतृत्व में पहुंचे वार्ड निवासियों का शिष्टमंडल ने बताया कि निगम द्वारा उन्हें प्रापर्टी टैक्स भरने का नोटिस दिया है पर उन्हें निगम से सुविधा नहीं दी जा रही।

उन्होंने बताया कि मामून का एरिया एम्यूनिशन डिपो के 900 मीटर दायरे में आता है लोगों के घरों के नक्शे पास नहीं हो रहे और अपने प्लाटों पर निर्माण कार्य शुरू करते ही आर्मी वाले कोर्ट केस कर देते हैं। निगम ने अभी तक किसी परिवार को एनओसी जारी नहीं की जिसके चलते लोगों के होम लोन फंसे हैं और अब हम लोगों को प्रापर्टी टैक्स जमा करवाने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि निगम ने वार्ड में कूड़े का डंपर तक नहीं लगवाया, निगम में शामिल होने से लेकर आज तक किसी प्रकार की सहूलत नहीं दी गई तो फिर निगम अधिकारी किस हक से लोगों से प्रापर्टी टैक्स की डिमांड कर रहे हैं, उन्होंने कहा कि जब तक उनके नक्शे पास नहीं होंगे, निगम एनओसी जारी करने सहित अन्य सुविधाएं नहीं देता तब तक कोई मामून वासी प्रापर्टी टैक्स व अन्य टैक्स निगम को जमा नहीं करवाएगा। इस पर कमिश्नर कुलवंत सिंह ने उन्हें आश्वस्त करते कहा कि वह उनकी सुविधाओं संबंधी जल्द ही अधिकारियों से बात करेंगे। इस मौके पर रणधीर सिंह, रघुवीर सिंह, अमरीक सिंह, उपदेश शर्मा, सोनी और गोपाल सिंह उपस्थित थे।

कमिश्नर को मांगपत्र सौंपने जाते वार्ड निवासी। -भास्कर

खबरें और भी हैं...