बैठक में मौजूद व्यापार मंडल के पदाधिकारी जानकारी देते हुए।
सैली रोड स्थित ऑडिटोरियम में होगा जनरल इजलास
भास्कर संवाददाता | पठानकोट
व्यापार मंडल पठानकोट की ओर से प्रधान वेद प्रकाश की अध्यक्षता में 20 मई को सैली रोड स्थित ऑडिटोरियम में करवाए जा रहे वार्षिक जनरल इजलास की तैयारियों को लेकर बैठक की गई। चेयरमैन भारत महाजन व सचिव सुनील महाजन विशेष रूप से मौजूद रहे।
प्रधान वेद प्रकाश, चेयरमैन भारत महाजन, महासचिव अमित नैय्यर, कैशियर राजेश पुरी, पीआरओ करण कुन्द्रा, एपीआरओ अरूण, रमेश अरोड़ा, राजेश शर्मा, राजीव काला ने बताया कि 20 मई को सुबह 11 बजे वार्षिक इजलास शुरू होगा, जिसमें मुख्यातिथि के रूप में विधायक अमित विज मौजूद रहेंगे। उन्होंने कहा कि जनरल इजलास में पंजाब व्यापार मंडल के प्रतिष्ठित पदाधिकारी भी विशेष रूप से पहुंचेंगे। इस दौरान व्यापारियों के समक्ष आ रही परेशानियों पर विचार विमर्श किया जाएगा। इस मौके पर दविन्द्र अरोड़ा, कुलदीप सिंह, मनू महाजन, डाक्टर राज ठुकराल, रमन हांडा, तेजा सिंह आदि मौजूद रहे।