भारतीय मजदूर संघ की बैठक अध्यक्ष अशोक शर्मा की अध्यक्षता में स्टाफ क्लब में हुई। इसमें जिला पठानकोट के उपाध्यक्ष गुरनाम सिंह सैनी और विभाग संगठन मंत्री ओपी वर्मा विशेष तौर पर उपस्थित हुए।
ओपी वर्मा ने बताया कि पंजाब सरकार की ओर से रणजीत सागर बांध परियोजना से कई कर्मचारियों को किसी अन्य विभाग में तबदील करने की साजिश रची जा रही है। रणजीत सागर बांध परियोजना पर पहले ही कर्मचारियों की भारी कमी पाई जा रही है। विभाग को अपना काम चलाने के लिए कई-कई सीटों पर एक कर्मचारी को काम करना पड़ रहा है, परंतु सरकार कर्मचारियों की कमी को पूरा करने की बजाय उनको घटाने की तैयारी कर रही है जोकि सहन नहीं किया जाएगा। वर्तमान पंजाब सरकार के कार्यकाल में रेत और बजरी के दाम आसमान छू रहे है। कर्मचारियों को 200 रुपए हर माह जजिया टैक्स लगाया जा रहा है। सरकार कर्मचारियों का हर तरफ से खून निकाल रही है। इ
स मौके पर उन्होंने सरकार से मांग की है कि डीए की तीन किश्तें जनवरी 2017 से जनवरी 2018 तक तुरंत दी जाएं, पुरानी पेंशन स्कीम 1-1-2004 से देने, नई भर्ती किए कर्मचारियों को बेसिक वेतन की बजाए पूरा वेतन देने, मेडिकल भत्ता 500 से बढ़ा कर 2000 करने और कर्मचारियों की कमी दूर करने की मांग की गई। इसके साथ ही परियोजना पर कार्यरत कर्मचारियों का वेतन जल्द रिलीज करने, अन्य बांध परियोजनाओं की तरह रणजीत सागर बांध परियोजना पर कर्मचारियों को 250 यूनिट बिजली मुफ्त देने, घोषित एक इंक्रीमेंट देने, सरकारी आवास को कर्मचारियों को लीज देने की मांग की गई। इस मौके पर विजय दिगपाल, विद्या प्रकाश शर्मा, सतिंद्र पराशर, ठाकुर रणधीर सिंह, मोहन शर्मा, बाम नाथ, ओम दत्त शर्मा मौजूद थे।
शाहपुरकंडी टाउन शिप मे बैठक में हिस्सा लेते भारतीय मजदूर संघ के सदस्य।