पठानकोट | डॉ. सुदीप मेमोरियल चेरिटेबल ट्रस्ट द्वारा चलाए जा रहे चाइल्ड हेल्पलाइन प्रोजेक्ट की ओर से को-ऑर्डिनेटर रश्मि शर्मा की अध्यक्षता में उपरले मनवाल में ओपन हाउस सेमिनार लगाया गया जिसमें सरपंच प्रीतम विशेष रुप से उपस्थित हुए। इसमें जिला बाल सुरक्षा विभाग से विशाल, नरेंद्र, चाइल्ड लाइन टीम से आरती, अश्वनी, राहुल, आंगनवाड़ी वर्कर सीता के अलावा चाइल्ड लाइन सिटी को-ऑर्डिनेटर निशा ने भलाई स्कीम के प्रति जागरूक किया।
रश्मि शर्मा ने बताया कि सरकार द्वारा बच्चों की भलाई के लिए विभिन्न प्रकार की स्कीम चलाई जा रही हैं जिसमें दिव्यांग बच्चों को 750 हर महीने, निराश्रित बच्चों को 2 हजार, मंदबुद्धि बच्चों को विशेष पेंशन तथा एकल मां-बाप के बच्चों को पांच से 700 रुपए महीना गुजारा भत्ता के रूप में दिए जाते हैं। उन्होंने अपील की कि आसपास किसी भी असहाय बच्चे को देखें तो 1098 टोल फ्री नंबर पर फोन करके सूचित करें।