नवनियुक्त प्रधान नरेश के साथ इम्प्लाइज फेडरेशन (पीएसईबी) के पदाधिकारी।
भास्कर संवाददाता | पठानकोट
इम्प्लाइज फेडरेशन (पीएसईबी) शहरी मंडल पठानकोट के बैनर तले शुक्रवार को सरना उपमंडल का चुनाव करवाया गया।
डिवीजनल प्रधान ठाकुर विनोद कुमार की अध्यक्षता में आयोजित वार्षिक चुनाव में उपमंडल के समूह सदस्यों ने भाग लिया। सर्वसम्मति से नरेश कुमार को सरना उपमंडल का अध्यक्ष चुन लिया गया। डिवीजन प्रधान ठाकुर विनोद कुमार ने नवनियुक्त प्रधान नरेश कुमार को अपनी कार्यकारिणी चुनने का अधिकार दिया। नरेश कुमार ने अपनी कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए मुलतान सिंह को सरपरस्त, हरजीत सिंह को उपाध्यक्ष, पवन कुमार को सचिव, जनक राज को सहायक सचिव, बचन दास प्रेस सचिव व पूर्ण सिंह को कोषाध्यक्ष बनाया गया। इस मौके पर सचिव प्रकाश चंद, योग राज, सुनील कुमार, राजेश कुमार, नरेश कुमार, पूर्व प्रधान विजय कुमार, सुखदेव काहलों, हरीश कुमार व राजीव कुमार आदि मौजूद थे।