पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • 7वीं के विद्यार्थी को डंडों से पीटने वाले प्रिंसिपल पर दर्ज हो पर्चा : राम बिलास

7वीं के विद्यार्थी को डंडों से पीटने वाले प्रिंसिपल पर दर्ज हो पर्चा : राम बिलास

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
स्कूल टाइमिंग में 10 मिनट लेट पहुंचने पर 7वीं कक्षा के छात्र मोहित की डंडों से पिटाई करने के मामले में शुक्रवार को पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन ने माडल टाउन स्थित केएफसी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के बाहर प्रदर्शन कर प्रिंसिपल के खिलाफ पर्चा दर्ज करने व सस्पेंड करने की मांग रखी।

सीटीयू नेता राम बिला ने कहा कि बच्चे को 10 मिनट लेट आने पर डंडो से पीटा गया। 14 मई को मोहित का मेडिकल कटवा थाना नं.2 में प्रिंसिपल के खिलाफ शिकायत कर कार्रवाई की मांग रखी थी। लेकिन 4 दिन बीत जाने के बाद प्रिंसिपल पर कोई कार्रवाई नहीं हुई। परिवार वाले बच्चे को स्कूल भेजने से डरे हैं। कहा कि अगर प्रिंसिपल के खिलाफ पुलिस कार्रवाई व शिक्षा विभाग ने सस्पेंड नहीं किया तो वह बड़ा एक्शन लेंगे। इस मौके पर यूनियन लीडर बिलास ठाकुर, मदन लाल, सोहन लाल, सुखदेव, छोटू, तिलक राज, दर्शन, महिन्द्र, हरजिन्दर बिट्टू, प्रताप चंद व देव राज मौजूद थे।

केएफसी स्कूल के बाहर प्रदर्शन करते पंजाब निर्माण मजदूर यूनियन के सदस्य।

खबरें और भी हैं...