पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • डाकखाना चौक में दो सांडों ने 45 मिनट मचाया उत्पात

डाकखाना चौक में दो सांडों ने 45 मिनट मचाया उत्पात

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
शुक्रवार को डाकखाना चौक में उत्पात मचाने वाले सांड। -भास्कर

भास्कर संवाददाता | पठानकोट

शुक्रवार शाम शहर के डाकखाना चौक में दो सांडों ने जमकर उत्पात मचाया। एक ऑटो समेत चौक में लगे बैरीकेड पलटा दिए। सांडों की लड़ाई में ऑटो चालक भी जख्मी हुआ। करीब 45 मिनट डाकखाना चौक में दो सांडों के बीच हुई लड़ाई में वहां से गुजरने वाले लोगों ने भागकर जान बचाई। दुकानदारों में भय का माहौल रहा। दुकानदारों ने बाहर लगाए सामान को तुरंत उठवाया। हालात ये थे कि दो सांडों के उत्पात में पूरा बाजार खाली हो गया और वहां से गुजरने वाले लोगों ने किसी तरह भागकर जान बचाई।

मेन बाजार एसोसिएशन प्रधान भारत महाजन व दुकानदार कमल शर्मा, रमेश अरोड़ा, अशोक बडैहरा, राजीव सेठ, पवन, बोबी, श्याम महाजन, मुनी अग्रवाल, राकेश ने कहा कि कैटल पाउंड बनाने के बावजूद आवारा सांड व पशु सड़कों पर घूमकर उत्पात मचा रहे हैं। नुकसान पहुंचाने के साथ लोगों को जख्मी कर रहे हैं। जिला प्रशासन शायद कोई बड़ी घटना का इंतजार कर रहा है। करोड़ों रुपए खर्च कर बनाए कैटल पाउंड में अगर आवारा पशुओं को वहां नहीं पहुंचाना तो कैटल पाउंड का क्या फायदा है। दुकानदारों ने अपील की कि शहर की सड़कों पर घूम रहे आवारा सांड व पशु को पकड़ कैटल पाउंड पहुंचाया जाए ताकि इन सांडों की वजह से होने वाले नुकसान से बचा जा सके।

सांडों द्वारा पलटे बैरीकेड के पास जमा लोगों की भीड़। -भास्कर

खबरें और भी हैं...