सेहत विभाग द्वारा अमरनाथ यात्रा दौरान फार्मासिस्टों की जम्मू-कश्मीर में ड्यूटियां लगाई गई हैं। इसके विरोध में शुक्रवार को पंजाब राज फार्मासिस्ट एसोसिएशन के जिला प्रधान राकेश कुमार के नेतृत्व में सिविल सर्जन डा.नैना सलाथिया से मिला और मांग पत्र सौंपा।
एसोसिएशन की जिला कमेटी के सदस्यों ने कहा कि विभाग के नियमों मुताबिक दूसरे राज्य में किसी भी कर्मचारी की ड्यूटी लगाने से पहले ड्यूटी संबंधी शर्तें और सेवा हालातों संबंधी जानकारी प्रदान करके कर्मचारियों की सहमति लेनी होती है, लेकिन सेहत विभाग द्वारा धक्के से ये ड्यूटियां लगाई गई हैं जिसे किसी भी कीमत पर सहन नहीं किया जाएगा। विभाग ने न तो कोई सहमति ली और न ही कर्मचारियों के बीमे बारे कुछ स्पष्ट किया गया। कोई मेडिकल व टीए-डीए की व्यवस्था नहीं है। उनकी सुरक्षा की जानकारी नहीं है। विभाग ने मुलाजिमों प्रति गैर जिम्मेवार होने का सबूत दिया है। जिला कमेटी ने स्पष्ट किया कि गैर संविधानिक तौर पर लगाई इन ड्यूटियों को रद्द करवाने के लिए वह अदालत का सहारा लेंगे। इस मौके पर सेक्रेटरी गोपाल शर्मा, कैशियर नवतेज सिंह, प्रवीण कुमार, राजकुमार, पवन कुमार, ललित कुमार, त्रिशला कुमारी, जसवीर सिंह, सुनील कुमार, राकेश महाजन, सुनील कुमार, सुखदेव सैनी, रविंद्र महाजन, गौरव महाजन, अंकुश महाजन, हिमांशु, गुरप्रसाद, शशिभूषण, अनीता शर्मा, निर्मल, पिंकी, रेणु तलवार, रेणु, मनोहर लाल ओबराए, विद्याधर मौजूद रहे।
सिविल सर्जन डा.नैना सलाथिया को मांग पत्र सौंपते जिले के समूह फार्मासिस्ट।