शुक्रवार को सुजानपुर के पावर हाउस के पौना नंबर दो फूलप्यारा के पास यूबीडीसी नहर में एक व्यक्ति का शव मिला है। व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के मुताबिक मृतक की आयु 55 वर्ष है। पुलिस ने व्यक्ति की पहचान के लिए शव को 72 घंटे के लिए सिविल अस्पताल के पोस्टमार्टम रूम में रखवाया है।
सुजानपुर थाना प्रभारी इकबाल सिंह ने बताया कि शुक्रवार दोपहर को पुलिस को सूचना मिली की पावर हाउस के पौन नंबर में एक व्यक्ति का शव फंसा है। पुलिस ने मौके पर पहुंच नहर से शव को बाहर निकलवाया, लेकिन व्यक्ति की पहचान नहीं हो पाई।