पठानकोट | पठानकोट विकास मंच के चेयरमैन नरेंद्र काला व प्रधान दिनेश मोदगिल ने बताया कि मंच द्वारा सिविल अस्पताल में चलाई जा रही सस्ती रसोई का एक वर्ष पूरा होने पर 21 मई को रसोई की वर्षगांठ मनाई जाएगी। इसमें में विधायक अमित विज, भोआ विधायक विधायक जोगिन्द्र पाल, सुजानपुर हल्का के विधायक दिनेश सिंह बब्बू, डीसी नीलिमा, एसडीएम डा, अमित महाजन व गणमान्य लोग पहुंचेंगे। सस्ती रसोई में लोगों को 10 रुपए में भरपेट खाना दिया जाता है। लोगों के सहयोग से पठानकोट में सस्ती रसोई का संचालन एक साल से कुशलता से चल रहा है।