पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • मांगें पूरी न कीं तो करेंगे हड़ताल : पावरकॉम कर्मी

मांगें पूरी न कीं तो करेंगे हड़ताल : पावरकॉम कर्मी

3 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
ज्वाइंट फोरम के आहवान पर पावरकॉम से संबंधित विभिन्न यूनियनों की ओर से टेक्निकल सर्विस यूनियन (टीएसयू) के बैनर तले ढांगू रोड स्थित पावरकॉम कार्यालय के समक्ष देहाती मंडल प्रधान राम सिंह व शहरी मंडल प्रधान नसीब सिंह के नेतृत्व में रोष रैली निकाली गई। इसके पश्चात पावरकॉम के खिलाफ अर्थी फूंककर नारेबाजी की गई।

इस दौरान राम सिंह व नसीब सिंह ने कहा कि पावरकॉम की मैनेजमेंट ने ज्वाइंट फोरम की लीडरशिप बैठक करके मानी हुई मांगों को लागू नहीं किया जा रहा है जिससे बिजली कर्मचारियों में भारी रोष व्याप्त है। रोष प्रदर्शन में अमृतसर बार्डर जोन के प्रधान भूपनेश कुमार पप्पू विशेष तौर पर उपस्थित हुए। उन्होंने मैनेजमेंट को चेतावनी देते हुए कहा कि अगर मानी हुई मांगों को लागू नहीं किया गया तो लगातार वर्क टू रूल लागू किया जाएगा। इसके बाद 23 से 30 मई तक पूरे पंजाब में सर्कल स्तर पर कनवैंशन की जाएगी। 13 जून को हैड आफिस पटियाला में राज्य स्तर पर धरना दिया जाएगा, अगर फिर भी उनकी मांगें लागू नहीं की गईं तो जून माह के अंतिम सप्ताह में एक दिवसीय हड़ताल की जाएगी। यहां मंडल सचिव रवि दास, फौजा सिंह गिल, जरनैल सिंह, नेकराज, सुरजीत सिंह, युवराज, हरबंस लाल, सोमनाथ, गोपाल कृष्ण, सुखदेव लाल, विजय कुमार, करतार सिंह, राजिंदर सिंह, ओम प्रकाश उपस्थित थे।

रोष प्रदर्शन करते हुए टीएसयू व अन्य यूनियनों के पदाधिकारी।

खबरें और भी हैं...